Wednesday, September 19, 2007

"हादसा"

जिंदगी हादसों से भरी है
तुम हम कोई इससे अनजान है
हादसा जिंदगी का दुसरा नाम है,



कोई सुबह तो कोई भूलने वाली शाम है
हादसा,हाँ हादसा जिंदगी का दुसरा नाम है,



कोई हादसा हसीं है
तो कोई है जानलेवा
हादसे ने किसी को दिया
तो किसी से सब छीन लिया
लेना ओर देना हादसों की शान है
हादसा जिंदगी का दुसरा नाम है,



कड़वे घूँट को पी जाना
वक़्त सबसे बड़ा मरहम है
हादसों को भुलाकर कड़वे घूँट को
पीना ही सबसे बड़ा जाम है
हादसा जिंदगी का दुसरा नाम है,



हादसे खुशियों को गम में तब्दील करते हैं
वक़्त सारे ज़ख्म भूला देता है
हमें उन् ग़मों को देना खुशियों का अंजाम है
हादसा जिंदगी का दुसरा नाम है,



-मुसाफिर जीं ले
चार दिन कि है ये जिन्दगी
जिन्दगी किसी कि स्थायी नहीं होती
YE तो चार दिनों की मेहमान है
हादसा, हाँ हादसा जिन्दगी का दुसरा नाम है.